{"_id":"6ad675511d454a8e3b09a0b6","slug":"two-youths-took-a-pair-of-earrings-and-a-bag-after-feeding-pakoras-to-a-grandmother-and-her-grandson-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160890-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दादी-पोते को पकौड़े खिलाकर कुंडल और बैग ले गए दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दादी-पोते को पकौड़े खिलाकर कुंडल और बैग ले गए दो युवक
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद जिले के लोनी से बागपत आ रही एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते को बस में ठगों ने निशाना बनाया। दो युवकों ने बातों में फंसाकर उनसे सोने के कुंडल, एक बैग और ढाई हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
बामनौली गांव के पुनीत शर्मा ने बताया कि उनकी मां मुन्नी देवी अपने पोते के साथ रविवार को लोनी से बस में घर लौट रही थीं। बस में बैठे दो युवकों ने खुद को परिचित बताकर उनसे बातचीत शुरू की। बस जब राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची तो युवकों ने उन्हें भी नीचे उतार लिया। इसके बाद एक दुकान पर पकौड़े खिलाए और नारियल पानी भी पिलाया। इसी दौरान दोनों युवक मुन्नी देवी से सोने के कुंडल और बैग ठगकर ले गए। बैग में ढाई हजार रुपये भी रखे हुए थे।
पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों युवक बुजुर्ग महिला और उसके पोते के साथ नजर आए। जांच अधिकारी एसआई शिव कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवकों ने बस में ही बुजुर्ग महिला से कुंडल और बैग ले लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि पोते के पास कुछ ऐसे नोट थे जिन पर मनोरंजन विभाग लिखा हुआ था। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।