{"_id":"6ad6758144a74779c90f7e01","slug":"ccsu-examination-forms-can-be-filled-out-until-november-4-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-160855-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीसीएसयू के परीक्षा फॉर्म चार नवंबर तक भर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीसीएसयू के परीक्षा फॉर्म चार नवंबर तक भर सकेंगे
विज्ञापन
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर 20 अक्तूबर तक विषयों का चयन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को निर्धारित समय में विषय चयन, परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने से पहले विषयों के नाम और कोड की जांच करना जरूरी है। इससे बाद में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा। परीक्षा शुल्क 19 से 30 अक्तूबर तक जमा करना होगा। दो नवंबर तक 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि रहेगी। चार नवंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भी फॉर्म जमा किए जा सकेंगे।
सीसीएसयू ने महाविद्यालयों को परीक्षा फॉर्म के ऑनलाइन सत्यापन के लिए पांच नवंबर तक का समय दिया है। इसके बाद छह नवंबर तक सभी परीक्षा फॉर्म और नॉमिनल रोल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा कराने होंगे। यह सुनिश्चित करना महाविद्यालयों की जिम्मेदारी है कि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हों। इन निर्देशों का पालन अनिवार्य है।