फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth shot in old enmity in Bamnauli village

Baghpat News: बामनौली गांव में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी

Sun, 06 Aug 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in old enmity in Bamnauli village
बामनौली गांव निवासी गोली लगने से घायल हुआ शेखर। संवाद
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का बड़ौत के अस्पताल में उपचार कराया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी रोहित तोमर ने बताया कि उसका भाई शेखर शुक्रवार रात घर से बाजार में समान लेने गया था। जहां तीन युवकों ने शेखर के साथ गाली-गलौज की। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। बताया कि लौटते समय शेखर जब घर के पास पहुंचा तो रवि उर्फ भूरा, सचिन और एक अज्ञात युवक ने उसके भाई को रोककर गोली मार दी। घुटने के ऊपर गोली लगने से शेखर घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रवि उर्फ भूरा, सचिन और एक अज्ञात के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
बताया गया कि कुछ दिन पहले भी बामनौली गांव में दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें शेखर पर गांव के ही कृष्ण उर्फ पाली ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें कृष्ण समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed