फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth killed in road accident, nine injured

Baghpat News: सड़क हादसे में युवक की मौत, नौ घायल

Sun, 27 Nov 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, nine injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर हिंडन नदी के पास शनिवार रात ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ी की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि गाड़ी सवार चालक सहित नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम हो गया।
मुजफ्फरनगर के जोला गांव के एक ईंट भट्ठे से खिवाई निवासी शोएब पुत्र फारुख ट्रॉली में ईंट भरकर गांव में ला रहा था। उसके साथ गांव के फारुख पुत्र जाबिर, सोनू पुत्र वकील, ओसामा पुत्र नब्बू निवासी खिवाई भी मजदूर थे।
विज्ञापन

बरनावा से खिवाई का ही दिलशाद दिल्लू पुत्र सलीम भी घर जाने के लिए ट्रैक्टर में बैठ लिया। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर हिंडन नदी के पास सामने से आ रही एक गाड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। टक्कर से ट्रैक्टर सड़क किनारे जा गिरा। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रैक्टर पर सवार दिलशाद दिल्लू की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक शोएब, फारुख, सोनू, ओसामा घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी में सवार आरिफ सद्दाम, खालिद, साजिद निवासी दभेड़ी मुजफ्फरनगर हर्रा गांव में एक शादी समारोह में आए थे। गाड़ी से अपने गांव जा रहे थे। ये सभी हादसे में घायल हुए हैं। बरात के अन्य लोग उन्हें मेरठ अस्पताल में लेकर गए हैं। सूचना पर सीओ बागपत देवेंद्र शर्मा ने पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटवाकर मार्ग सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed