{"_id":"623a124247c3476f2b07f4a1","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-baghpat-news-mrt581315237","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली के निकट सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की दिल्ली के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल महिला और उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी कोशलेंद्र सिंह ने बताया कि घायल दिनेश (32) पुत्र राजबीर निवासी सरनावली थाना फुगाना जनपद शामली की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी प्रमिता व बेटी अंशिका दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनोंको सौंपा दिया गया है। मृतक के पिता राजबीर पुत्र ज्ञानदास अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी दस मार्च को घर से भट्टे पर जाते समय लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने गांव के ही दो युवकों पर बेटी को बहका फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। किशोरी की मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कोशलेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की सूचना दी गई थी, तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।