{"_id":"632ca597c3cbd86e9f1f2f6a","slug":"youth-dies-of-dengue-in-daha-and-child-dies-of-fever-in-rataul-baghpat-news-mrt606447825","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा में युवक की डेंगू और रटौल में बुखार से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा में युवक की डेंगू और रटौल में बुखार से बच्ची की मौत
विज्ञापन
दोघट/चांदीनगर (बागपत)। डेंगू से दाहा गांव के युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर रटौल में बुखार से दो वर्षीय बच्ची की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। दोनों जगह के लोगों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की।
दाहा गांव का रहने वाला रविंद्र राणा (40) पुत्र तीरथपाल कई दिन पहले डेंगू से ग्रस्त हो गया था। जिसकी जांच में पुष्टि होने के बाद तीन दिन से रविंद्र का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। बताया कि बृहस्पतिवार को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता तीरथपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह रविंद्र की मौत हो गई। जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर रटौल में रहने वाले बिल्लू की दो वर्षीय बेटी खुशी पिछले तीन-चार दिन से बुखार व पेट दर्द से ग्रस्त चल रही थी। जिसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा था। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे बच्ची अचानक बेहोश हो गई। जिसे परिजन चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उधर परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। ग्रामीण राशिद, दिलशाद, अकरम आदि ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
------
अब तक नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि
जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच करा रहा है। जिसमें अभी तक नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जिनका उपचार कराया जा रहा है।
---
कोट...
गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कैंप कर रही है। जिसमें संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच कराए जा रहे हैं। गांवों में डेंगू से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी किया। दाहा में डेंगू से मौत होने का मामला संज्ञान में नहीं है, जिसकी जानकारी कराकर टीम भेजकर आसपास रहने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ।