फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth dies in road accident, second injured

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, second injured
बिनौली (बागपत)। बिनौली सरधना मार्ग पर बुधवार की रात्रि में सड़क दुर्घटना में जिवाना गुलियान के एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान निवासी आकिल पुत्र यासीन शेख और साजिद पुत्र यासीन जनपद संभल में फेरी करके जूते चप्पल बेचते हैं। बुधवार को शाम के समय दोनों बाइक द्वारा संभल से अपने घर जाने के लिए चले। देर रात जब वे सरधना बिनौली मार्ग पर सरूरपुर खुर्द से आगे पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे आकिल (27) की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साजिद गंभीर घायल हो गया। इसी दौरान गश्त करती हुई सरूरपुर थाना पुलिस वहां पहुंची। सड़क पर पड़े दोनों युवकों को पुलिस ने सरूरपुर खुर्द सीएचसी में भर्ती कराया। वहां आकिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के सूचना देने पर जिवाना से परिजन सरूरपुर सीएचसी में पहुंचे। घायल को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जबकि मृत आकिल के परिजन बिना पीएम कराए ही बृहस्पतिवार को सुबह के समय शव को जिवाना ले आए। उधर, घायल दूसरे युवक की भी हालत चिंताजनक बनी है। मृतक का शव जिवाना में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई कामिल व शोएब, बहन आयशा, तबस्सुम व सुमायला, पत्नी शबनम, बच्चे शमा, आफताब और अजरान का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed