{"_id":"61f96cbd3f5e4b546e1c2b7a","slug":"youth-dies-after-being-crushed-by-a-vehicle-on-the-highway-baraut-news-mrt5754608123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वाहन से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर वाहन से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करते कोतवाल
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
एक घंटे बाद खुला हाईवे, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सीओ कार्यालय के पास मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार कर रहे एक युवक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे को जाम कर हंगामा किया। लोगों की पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई।एक घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली मेें तहरीर दी है।
मृतक अदनान (19) पुत्र अकबर सिनौली गांव का रहने वाला था। छह साल से वह अपने परिवार के साथ नई बस्ती बड़ौत में रह रहा था। मंगलवार की दोपहर सीओ कार्यालय के पास अदनान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों और क्षेत्रवासियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। एक घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर हाईवे को खुलवाया।
उधर, मृतक युवक के चाचा फहजल ने कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है, जल्द ही वाहन चालक का पता लगाया जाएगा।