{"_id":"68dd4950738cf087c10e3cd0","slug":"youth-attacked-with-pistol-and-sticks-while-watching-cricket-match-in-doghat-bullet-attempt-fails-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मैदान पर क्रिकेट देख रहे युवक पर पिस्टल तानकर बटों से हमला, गोली चलाने का प्रयास नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मैदान पर क्रिकेट देख रहे युवक पर पिस्टल तानकर बटों से हमला, गोली चलाने का प्रयास नाकाम
Wed, 01 Oct 2025 09:02 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:02 PM IST
सार
दोघट के पुसार गांव में क्रिकेट मैच देख रहे युवक सौरभ पर दो युवकों ने पिस्टल तानकर बटों से हमला किया। गोली चलाने का प्रयास नाकाम रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों वंश और गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के पुसार गांव के मैदान में बुधवार को क्रिकेट मैच देख रहे युवक सौरभ (आदमपुर निवासी) पर दो युवकों ने पिस्टल तानकर हमला कर दिया। घटना में सौरभ गंभीर रूप से घायल हुआ।
आदमपुर निवासी सौरभ ने बताया कि वह बरनावा मार्ग स्थित पुसार गांव के मैदान में क्रिकेट देख रहा था। तभी बामनौली गांव निवासी वंश भगत और गौरव वहां पहुंचे। दोनों ने सौरभ की कनपटी पर पिस्टल तान दी और बटों से मारना शुरू किया।
यह भी पढ़ें: 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद: सांसद इमरान मसूद और विधायक शाहनवाज खान हाउस अरेस्ट, घरों के बाहर कड़ी सुरक्षा

सौरभ ने बताया कि वंश ने पिस्टल से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल की मैगजीन गिर जाने से गोली नहीं चली। घटना के दौरान सौरभ के शोर मचाने पर आसपास के राहगीर वहां आ गए। दोनों हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
परिवार ने घायल युवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय है।
घटना से गांव में सुरक्षा और चिंता की स्थिति पैदा हो गई है, वहीं पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और घटना के संबंध में सूचना दें।