फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth attacked with pistol and sticks while watching cricket match in Doghat, bullet attempt fails

Baghpat: मैदान पर क्रिकेट देख रहे युवक पर पिस्टल तानकर बटों से हमला, गोली चलाने का प्रयास नाकाम

Wed, 01 Oct 2025 09:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 01 Oct 2025 09:02 PM IST
सार

दोघट के पुसार गांव में क्रिकेट मैच देख रहे युवक सौरभ पर दो युवकों ने पिस्टल तानकर बटों से हमला किया। गोली चलाने का प्रयास नाकाम रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों वंश और गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth attacked with pistol and sticks while watching cricket match in Doghat, bullet attempt fails
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के पुसार गांव के मैदान में बुधवार को क्रिकेट मैच देख रहे युवक सौरभ (आदमपुर निवासी) पर दो युवकों ने पिस्टल तानकर हमला कर दिया। घटना में सौरभ गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन


आदमपुर निवासी सौरभ ने बताया कि वह बरनावा मार्ग स्थित पुसार गांव के मैदान में क्रिकेट देख रहा था। तभी बामनौली गांव निवासी वंश भगत और गौरव वहां पहुंचे। दोनों ने सौरभ की कनपटी पर पिस्टल तान दी और बटों से मारना शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद: सांसद इमरान मसूद और विधायक शाहनवाज खान हाउस अरेस्ट, घरों के बाहर कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ ने बताया कि वंश ने पिस्टल से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल की मैगजीन गिर जाने से गोली नहीं चली। घटना के दौरान सौरभ के शोर मचाने पर आसपास के राहगीर वहां आ गए। दोनों हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

परिवार ने घायल युवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय है।

घटना से गांव में सुरक्षा और चिंता की स्थिति पैदा हो गई है, वहीं पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और घटना के संबंध में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed