फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth attacked by entering the house in Mangrauli

मांगरौली में घर में घुसकर युवक पर हमला

Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked by entering the house in Mangrauli
पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन

खेत की जुताई के रुपये मांगने को लेकर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मांगरौली गांव में वर्ग विशेष के लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव में पुलिस तैनात है।
ग्राम मांगरौली निवासी मनोज पुत्र ओमलाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बुंदू पुत्र जबरद्दीन, नौशाद, मोहसिन पुत्रगण बुंदू, इमरान पुत्र मजरद्दीन व अन्य ने एक राय होकर उसके घर पर आए और गालीगलौज कर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा ने बताया कि बुंदू की खेत जुताई करता है। पंचायत चुनाव से पहले बुंदू ने मनोज के खेत की जुताई की थी। वह मंगलवार को रुपये मांगने मनोज के घर पहुंचा तो मनोज ने गालीगलौज कर दी। इस पर दोनों की हाथापाई हो गई। इस पर बुंदू के परिजन मनोज के घर पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांव में लगभग 1200 वोट हैं। इनमें 438 वोट मुस्लिम समाज की हैं। दोनों पक्षों के घरों में लगभग 300 मीटर की दूरी है। प्रकरण दो वर्गों का होने के कारण तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed