फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth arrested for threatening to behead

UP: तूल पकड़ रहा ये मामला, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, सिर काटने की दी थी धमकी

Sat, 03 Sep 2022 04:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 04:55 PM IST
सार

सिर काटने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। 

विज्ञापन
Youth arrested for threatening to behead
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे में एक व्यक्ति का सिर काटने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


खेकड़ा की रहने वाली एक युवती को जुलाई 2022 में गाजियाबाद जिले के बेहटा हाजीपुर गांव का एक वर्ग का युवक बहला फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगस्त माह में युवती को बरामद कर लिया था। कोर्ट में बयान दर्ज कराने पर अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। अब इस मामले में युवती के पिता को आरोपी युवक ने फोन कर धमकी दी। कहा कि युवती को उसके पास भेज दे, वरना तेरा सिर धड़ से अलग कर दूंगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर की जान को खतरा: पत्नी-बेटे की हत्या से टूटा गमों का पहाड़,संदीप रो-रोकर बता रहे जिंदगी के गुजरे पल
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने थाने पर हंगामा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धमकी देने व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर से बातचीत: पत्नी-बेटे को नहीं भुला पा रहे संदीप, शिखा के बारे में बताईं ये अहम बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed