{"_id":"6ad1347eccd268cd4d01f887","slug":"smiles-appeared-on-the-faces-of-179-people-upon-the-recovery-of-their-lost-mobile-phones-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160656-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खोए मोबाइल मिलने पर 179 लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खोए मोबाइल मिलने पर 179 लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
विज्ञापन
- तीन साल पुराना मोबाइल भी मिला, बरामद मोबाइलों की कीमत 42 लाख रुपये बताई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलेभर से खोए 179 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए, जिनके वापस मिलते ही रमाला थाने में तैनात दरोगा एनपी सिंह समेत 179 लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। बरामद किए गए मोबाइल की कीमत 42 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बरामद किए गए मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। मोबाइल मिलने पर रमाला थाने में तैनात दरोगा एनपी सिंह ने बताया कि दो साल पहले जुलाई माह में सरकारी कार्य से प्रयागराज जाते समय ट्रेन में मोबाइल खो गया था। इसके बाद तलाश करने के बाद भी नहीं मिला। जिसकी शिकायत थाने में कर दी गई थी। इनके अलावा बड़ागांव के रहने वाले सुदेश ने बताया कि काफी समय पहले गांव में ही मोबाइल खो गया था।
एसपी पूर्णेंदु सिंह का कहना है कि जिले के लोगों के मोबाइल खोने की शिकायत मिलने पर पोर्टल पर डिटेल अपलोड की गई। जैसे ही मोबाइल खोला गया, उसकी सूचना मिल गई। इसके बाद मोबाइल बरामद कर लिया गया। बरामद किए गए मोबाइल दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में चलते हुए मिले।