{"_id":"6a0a21f25226a2934c0c03b5","slug":"young-woman-from-khekra-converted-and-married-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-151892-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेकड़ा की युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेकड़ा की युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा कस्बे की एक युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने और यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवती ने मोहल्ला घोसियान निवासी दानिश, उसके भाई रिहान और पिता सलीम के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि कई माह पहले उसकी जान-पहचान बागपत के मोहल्ला घोसियान निवासी दानिश से हुई थी। दानिश ने पहले भरोसे में लेकर उससे कुछ रुपये उधार लिए। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। दानिश ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार युवती का यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
युवती के अनुसार, दानिश ने उसे ब्लैकमेल करना जारी रखा। कुछ दिन पहले दानिश ने अपने पिता सलीम और भाई रिहान के साथ मिलकर उसे बागपत बुलाया। वहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया गया। निकाह के बाद एक गवाह युवक ने युवती को धर्म परिवर्तन कराने की साजिश के बारे में बताया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दानिश ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस मामले में जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया है कि युवती की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दानिश, रिहान और सलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।