फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man stabbed for resisting robbery

लूट का विरोध करने पर युवक को चाकू मारा

Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Young man stabbed for resisting robbery
सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस, खुद ही थाने पहुंचा पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली थानाक्षेत्र की तितरौदा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने युवक से लूटपाट की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए। आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वह खुद ही किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी।

गाधी गांव का कुलदीप दीक्षित पुत्र बलबीर मंगलवार की दोपहर दो बजे अपने भाई को लेने दौराला जा रहा था। तितरोदा पुलिस चौकी के पास से बिनौली के लिए मुड़ा तो सामने से आए बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश युवक से 1400 रुपये की नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल कुलदीप ने पुलिस व एंबुलेंस को कॉल की। आरोप है कि मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। युवक ने घायल अवस्था में थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी और फिर इलाज के लिए पिलाना सीएचसी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed