{"_id":"66b41466135ba15e0b0aed64","slug":"young-man-shot-in-the-forest-of-baoli-village-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112185-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बावली गांव के जंगल में युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बावली गांव के जंगल में युवक को गोली मारी
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव के जंगल में उधार में दिए रुपये लेने गए ढिकाना के युवक को दो युवकों ने गोली मार दी। युवक को मृत समझकर हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ढिकाना गांव निवासी युवक अक्षय पुत्र अजय तोमर ने बावली गांव के एक युवक को उधार में 15 हजार रुपये दे रखे थे। मंगलवार शाम टयूबवेल पर अक्षय गांव निवासी अपने दोस्त रौनक पुत्र संजीव के साथ जन्मदिन मना रहा था, तभी बावली गांव निवासी युवक का फोन आया और उसने अक्षय को रुपये देने की बात कहीं और बावली गांव के जंगल में आकर रुपये ले जाने की बात कही। जैसे ही अक्षय और रौनक बावली गांव के जंगल में उधार में दिए रुपये लेने पहुंचे, तो वहां पर मौजूद दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की, फिर फायर झोंक दिया।
कंधे पर गोली लगने से अक्षय निवासी ढिकाना लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। युवक को मृत समझकर हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।