फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   young man killed father and two sisters

युवक ने की पिता व दो बहनों की हत्या

Wed, 17 Aug 2022 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
young man killed father and two sisters
बड़ौत (बागपत)। पट्टी चौधरान में रविवार की रात करीब सवा दो बजे एक युवक ने अपने पिता बृजपाल (60) और दो बहनों ज्योति (24) व अनुराधा (17) की हत्या कर दी। जमीन से बेदखल करने के कारण युवक नाराज चल रहा था और उसने तीनों की सोते हुए लोहे के नुकीले हथियार (फाली) से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। मां शशिप्रभा ने विरोध जताया तो बेटे ने उनका भी गला दबा दिया, लेकिन पड़ोसियों के आने पर वह भाग गया।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान की कनिष्क विहार कॉलोनी की गली नंबर चार निवासी शशिप्रभा के अनुसार उसके बेटे अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर रविवार की रात लगभग दो बजे घर में सो रहे उसके पति बृजपाल, उसकी दो बेटियों ज्योति और अनुराधा की फाली से वार कर मार डाला। उसने अमरपाल को रोकने की कोशिश की तो उसका भी गला दबा दिया। उसी समय शोर सुनकर मौके पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। जिन्हें देखकर अमरपाल फरार हो गया।
विज्ञापन

एक ही परिवार में तीन हत्याएं होने की सूचना मिलने पर सीओ युवराज सिंह व इंस्पेक्टर वहां पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मां शशिप्रभा की तहरीर पर आरोपी बेटे अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने उसकी तलाश की। पुलिस ने घटना के करीब 16 घंटे बाद आरोपी अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर को खेड़ा हटाना गांव के यमुना खादर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त फाली व चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सदमे से शशिप्रभा के बहनोई की भी हुई मौत
मृतक ब्रजपाल की पत्नी शशिप्रभा ने बताया कि जब इस घटना के बारे में उसके बहनोई वीरपाल मलिक निवासी सैदपुर जिला गाजियाबाद को पता लगा तो सदमे से उनकी भी मौत हो गई। इन घटनाओं से परिवार में कोहराम मच गया।
- यमुना खादर में छुपा था आरोपी
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तिहरे हत्याकांड का आरोपी अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर पहले अवैध रेत खनन भी करता था। इसलिए हत्या करने के बाद वह खेड़ा हटाना के यमुना खादर में जाकर छुप गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या का कारण जमीन से बेदखल करना बताया।

- बहनों की नौकरी करने से भी नाराज रहता था आरोपी
आरोपी की मां शशिप्रभा ने बताया कि उनका बेटा अमरपाल कोई काम नहीं करता और वह नशा भी करता है। उनके पति बृजपाल भी बुजुर्ग हो गए थे। ऐसे में परिवार का गुजारा करने के लिए उनकी दोनों बेटी ज्योति व अनुराधा नौकरी करतीं थीं। इससे भी आरोपी अमरपाल नाराज रहता था और वह आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed