फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man drowned in Yamuna, rescues two and continues search for one

यमुना में नहाने गए युवक की मौत, दो को बचाया और एक की तलाश जारी

Sat, 30 May 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Young man drowned in Yamuna, rescues two and continues search for one
बागपत के सिसाना गांव में यमुना मे युवकों के डूबने के बाद मोके पर पहुचे अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सिसाना गांव के निकट यमुना नदी में नहाने गया एक युवक और तीन किशोर डूब गए। ग्रामीणों ने दो किशोरों को बचा लिया, जबकि युवक की मौत हो गई। एक किशोर का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ ओमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लापता किशोर की तलाश कराई।
विज्ञापन

खेकड़ा निवासी आदिल (18) पुत्र महबूब अली सिसाना गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। शनिवार को वह अपनी बुआ के बेटे साहिर (13) और समीर (15) के अलावा गांव के साहिब (16) के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त चारों यमुना में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। गांव का शाहनवाज और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह समीर और साहिब को सुरक्षित निकाल लिया गया। गोताखोर बुलाए गए। काफी देर की तलाश के बाद आदिल का शव बरामद हो गया जबकि साहिर का सुराग नहीं लग सका। एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ सदर ओमपाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत मौके पर पहुंचे। यमुना से निकाले गए किशोरों का मेडिकल कर प्राथमिक उपचार दिया। एसडीएम रामनयन सिंह का कहना है कि राहत कार्य जारी है। एक किशोर का अभी सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

शाहनवाज ने बचाई दो जिंदगी
बागपत। यमुना नदी में हादसे की जानकारी मिलते ही सिसाना गांव का शाहनवाज मौके पर पहुंच गया। अपनी जिंदगी पर खेलते हुए उसने दो किशोरों को किसी तरह बाहर निकाला। शाहनवाज ने बताया कि नदी में डूब रहे साहिब और समीर को वह किसी तरह बाहर निकाल लाया, लेकिन साहिर का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूट पड़ा गमों का पहाड़
बागपत। खेकड़ा का युवक आदिल कुछ दिन पहले ही बुआ के घर आया था। वह अपनी बुआ के दो बेटों के साथ मिलकर मजदूरी का कार्य भी करता था। तीनों भाई अपने एक दोस्त के साथ शनिवार को नहाने चले गए। लेकिन यहां मौत ने उनके परिवार की खुशियों पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed