फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man dancing on DJ got shot

Baghpat News: डीजे पर डांस कर रहे युवक को गोली लगी

Mon, 13 Nov 2023 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Young man dancing on DJ got shot
-ढिकौली गांव का मामला, बालैनी के निजी अस्पताल से रेफर किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव में दीपावली पर डीजे पर डांस कर रहे युवकों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उधर, शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

ढिकौली गांव के रहने वाले सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपावली पर्व पर रविवार रात वह गांव में ही अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद परिवार वाले घायल युवक को लेकर बालैनी के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जिसमें घायल पक्ष की तरफ से तीन युवकों को नामजद करते हुए शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed