{"_id":"652952b508df99a6b8093375","slug":"young-man-cheated-of-rs-5-lakh-online-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-6193-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवक से ऑनलाइन पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवक से ऑनलाइन पांच लाख की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान निवासी युवक हरीश ने शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसे फोन कर एक युवक ने उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसे दिल्ली की कंपनी में नौकरी लगवाने की पचास हजार रुपये में बात हुई। इसके बाद उसने कुछ रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद में बैंक खाते से ऑनलाइन पांच लाख 31 हजार रुपये निकाल लिए। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
--
वीडियो वायरल कर तीन तलाक देने वाले पति व अन्य पर मुकदमा
खेकड़ा। कस्बे की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दी थी कि उसका निकाह पांच महीने पहले कस्बे के ही एक युवक के साथ हुआ था। पति ने उससे दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।