{"_id":"63deab9593dd4014da14f004","slug":"you-will-get-success-with-confidence-in-the-exam-prepare-for-the-exam-with-a-calm-mind-baghpat-news-c-14-1-104938-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परीक्षा में आत्मविश्वास से मिलेगी कामयाबी, शांत मन से करें परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परीक्षा में आत्मविश्वास से मिलेगी कामयाबी, शांत मन से करें परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
-परीक्षा की तैयारी करते समय कम न होने दे मनोबल, जल्दबाजी करने से हो सकती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आत्मविश्वास और एकाग्रता से परीक्षा की तैयारी करने से परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। परीक्षा की तैयारी करते समय मनोबल कम न होने दे। परीक्षा में जल्दबाजी करने से परेशानी हो सकती है और तैयारी प्रभावित हो सकती है। विशेषज्ञ परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को शांत चित्त और समय प्रबंधन कर परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दे रहे है।
विशेषज्ञ छात्रों के अभिभावकों को भी परीक्षा में छात्रों के खानपान का ध्यान रखने का भी सुझाव दे रहे हैं। बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ गया है। अब परीक्षा में सिर्फ दस दिन शेष रह गए। छात्र दिन रात परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी करते समय सामान्य रहे और आम परीक्षा की तरह की परीक्षा की तैयारी करें। इससे परीक्षा की तैयारी करने में आसानी रहेगी और जल्दी याद होगा।
-परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का तनाव लेने के बजाए शांत मन से पढ़ाई करें। परीक्षा में उतना ही उत्तर दें, जितना पूछा जाए। रात में समय से सोए और पूरी नींद लें। - डॉ राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर कलां
विज्ञापन
-परीक्षा के दौरान छात्र तनाव दूर करने के लिए थोड़ी देर बाहर घूमे और अभिभावक भी बच्चों को समय दें। इससे परीक्षा की तैयारी करने में आसानी रहेगी। - मुकेश राज शर्मा, प्रधानाचार्य श्री यमुना इंटर कालेज बागपत
-परीक्षा के तैयारी के लिए आत्मविश्वास और समय प्रबंधन जरूरी है। मेहनत और एकाग्रता से परीक्षा की तैयारी करने से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। - जयपाल शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य
-परीक्षा की तैयारी करने के लिए समय प्रबंधन सबसे अनिवार्य है। लिखित के साथ चित्र और सूत्रों पर भी ध्यान दें। अभिभावकों को भी बच्चों के खानपान का ध्यान रखना चाहिए - डॉ प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्या, राजकीय इंटर कॉलेज बागपत