{"_id":"6a26a66720dc8a06990c25bb","slug":"yogasanas-and-pranayama-are-beneficial-for-the-body-manoj-kumar-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-153068-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगासन और प्राणायाम शरीर के लिए लाभकारी : मनोज कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगासन और प्राणायाम शरीर के लिए लाभकारी : मनोज कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कस्बे के आर्य समाज भवन में हुई योग कक्षा, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में सोमवार को योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
योग शिक्षक प्रमोद कुमार, राकेश आर्य और प्रदीप ने कक्षा में उपस्थित लोगों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग शिक्षक मनोज कुमार ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से एकांत में बैठकर ध्यान लगाने का अभ्यास करना चाहिए। मनोज कुमार के अनुसार ध्यान लगाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि योगासन और प्राणायाम शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। इसलिए रोजाना सुबह के समय योग करके शरीर से तनाव को दूर करना चाहिए। कक्षा में उत्पादासन, हलासन, सर्वांगासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, चक्रासन और धनुरासन जैसे योगासन सिखाए गए। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत और उज्जायी जैसे प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, रामफल आर्य, सुरेश जिंदल, युवराज कटारिया, आर्य भूषण, सचिन जैन, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।