{"_id":"6102ef958ebc3e0942281e99","slug":"yamuna-s-water-level-rising-fear-of-erosion-baghpat-news-mrt549617715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, कटान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, कटान की आशंका
विज्ञापन
बागपत यमुना में बड़ा जलस्तर देखने पहुंचे लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया डेढ़ लाख क्यूसेक पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पहाड़ों पर हो ही बारिश के कारण यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे यमुना किनारे कटान की आशंका बढ़ गई है। बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से निपटने के लिए सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। सभी चौकियों और चौकी प्रभारियों को सतर्क कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सोमवार से हो रही बरसात से यमुना में पानी बढ़ गया है। हथिनीकुंड बैराज से भी यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना का जल स्तर बढ़ने से जिले के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो सकते है। यमुना किनारे कटान होने से किसानों की फसलें बर्बाद होने की आशंका है। सिंचाई विभाग का कहना है कि फिलहाल जिले में बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। इसके बावजूद विभाग की तैयारी पूरी है। यमुना में जल स्तर बढ़ने व बाढ़ नियंत्रण के लिए चौकियों को सतर्क कर सभी चौकी प्रभारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए है। किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर व सिंचाई विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारी तैनात कर दिए है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि जिले में बाढ़ नियंत्रण की सभी तैयारियां पूरी है। फिलहाल जिले में बाढ़ की संभावना नहीं है।