{"_id":"62fd3ac627a2751ba86d1577","slug":"yamuna-s-water-level-again-reached-above-danger-mark-baghpat-news-mrt6014572108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से फिर ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से फिर ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर
विज्ञापन
बागपत में यमुना में छोड़े गए पानी के बाद बढ़ जलस्तर।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हथिनीकुंड बैराज से यमुना में बुधवार को एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर, दो दिन पहले छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के कारण बुधवार को यमुना नदी फिर उफान पर आ गई और जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।
पहाड़ों पर लगातार बारिश होने का असर यमुना में देखने को मिल रहा है। जो काफी दिन से ऊपर पर चल रही है और यमुना खादर में उगाई गई हजारों एकड़ भूमि में खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। जिसके चलते तीन दिन लगातार यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर ही रहा और किनारों पर कटान हो गया। तीन दिन से यमुना का जलस्तर कम होने पर खतरे के निशान से नीचे आ गई थी, लेकिन बुधवार की सुबह फिर खतरे के निशान से ऊपर चली गई।
बुधवार को यमुना का जलस्तर 209.10 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर बाद जलस्तर घटकर खतरे के निशान से नीचे आ गया। उधर जलस्तर बढ़ने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। इस मामले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि जिले में खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है, यमुना के जलस्तर पर बाढ़ चौकियों से नजर रखी जा रही है।