फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yamuna reaches above danger mark, 500 bighas of vegetable and fodder crops submerged

Baghpat News: यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, 500 बीघा सब्जी और चारे की फसल डूबी

Tue, 11 Jul 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Yamuna reaches above danger mark, 500 bighas of vegetable and fodder crops submerged
बागपत। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 209 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। इससे बागपत, काठा, निवाड़ा, खेड़ा हटाना, टांडा, कोताना में यमुना खादर में करीब 500 बीघा में सब्जी और चारे की फसल डूब गई है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे यहां मंगलवार को पानी ओर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से पिछले कई दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि सोमवार सुबह तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे यमुना खादर में उगाई गई घीया, तोरई, सीताफल के साथ ही ज्वार व बाजरा की फसल डूब गई। किसानों के अनुसार करीब 500 बीघा में सब्जी व चारे की फसल डूब गई है। वहीं जिस तरह से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, उससे यमुना किनारे पर कटान हो रहा है। जिसके चलते टांडा, बदरखा, शबगा, जागोस, कोताना, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, नैथला, फैजपुर निनाना, निवाड़ा, सिसाना, बागपत, काठा, पाली, साकरौद में परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पक्का घाट के रास्ते पर बांध बनवाया, मकान खाली करने की सलाह
एसडीएम अनिकेत वर्मा, नायब तहसीलदार मोनिका यादव, अधिशासी अधिकारी राजेश राणा ने यमुना पक्का घाट का निरीक्षण किया। जहां यमुना में जाने वाले कच्चे रास्ते पर बांध बनवाया गया। इसके अलावा यमुना किनारे इस्लामाबाद काॅलोनी में बने मकानों के पास तक पानी आने के कारण लोगों को मकान खाली करके अन्य जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। जिससे किसी तरह का हादसा नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत में इन किसानों की डूबी फसल
यमुना का जलस्तर बढ़ने से बागपत के पक्का घाट के समीप यमुना खादर में खेती करने वाले किसान जयकिशन की 35 बीघा ज्वार व बाजरा, इशाक की 30 बीघा ज्वार व लोकी, हाजी इस्लाम की 35 बीघा में ज्वार, बिजेंद्र की 25 बीघा फसल चारा समेत अन्य किसानों की फसल डूब गई।

यमुना किनारे खेतों में 35 बीघा में ज्वार व बाजरा की फसल उगाई थी। फसल भी काफी अच्छी थी। लेकिन जलस्तर बढ़ने से फसल डूब गई है। फसल खराब हो जाएगी। - जयकिशन, किसान
यमुना नदी के किनारे 25 बीघा चारा की फसल डूब गई। पहले बारिश के कारण समस्या हो रही थी, अब यमुना में पानी ज्यादा आने के कारण फसल डूब गई। इससे काफी नुकसान हुआ है। - बिजेंद्र, किसान

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जो खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर चल रहा है। इसलिए बाढ़ चौकियों से नजर रखी जा रही है। फसल डूबने के मामले में मौके पर जाकर दिखवाया जाएगा। गांवों में बाढ़ का खतरा नहीं है। - नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed