फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yamuna flowing one meter below the danger mark

खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही यमुना

Mon, 17 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Yamuna flowing one meter below the danger mark
दो दिन में हथनी कुंड से छोड़ा गया 24 हजार क्यूसेक पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हथनी कुंड से दो दिन में 24 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से खादर में किसानों की फसलों का नुकसान हो गया। यमुना खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। प्रशासन ने जिले में अलर्ट जारी किया। मंगलवार तक पानी बागपत पहुंच जाएगा। जलस्तर बढ़ने पर कटान व बाढ़ से निपटने की तैयारी कर ली है। कटान रोकने के लिए सीमेंट के कट्टे व बल्लियों का स्टॉक लगाया है।
हथनी कुंड से रविवार को 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा था, जो सोमवार को बागपत पहुंच गया है। यमुना खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। सोमवार को हथनी कुंड से चार हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा है, जो मंगलवार की शाम तक बागपत पहुंच जाएगा। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। खादर में खेती करने वाले किसानों को यमुना ओर न जाने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ नियंत्रण के लिए जिले में 11 चौकियां बनाई। इसके अलावा कटान रोकने के लिए सीमेंट के कट्टे व बल्लियों का स्टॉक किया है। बाढ़ नियंत्रण के नोडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दो दिन में यमुना में 24 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। फिलहाल यमुना खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

चौकियों को अलर्ट जारी किया
बागपत। प्रभारी सीडीओ हुबलाल ने बताया बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। जिले की तीनों तहसीलों में 11 बाढ़ नियंत्रण चौकियां बनाई हैं। सभी चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 23 गांवों को हैं खतरा
बागपत। छपरौली, शबका, ककौर कला, कौताना, खेड़ी लुहारी, निनाना, नैथला, सुल्तानपुर हटाना, सिसाना, निवाड़ा, पाली, बागपत, काठा, मवीं कला, सांकरौद, सुभानपुर सहित 23 गांवों में बाढ़ व कटान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed