फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yagya concludes with the wish for national welfare

राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ यज्ञ का समापन

Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Yagya concludes with the wish for national welfare
ऋषि दयानंद की विचारधारा से होगा राष्ट्र उन्नत : सत्यवेश
विज्ञापन

बिनौली। रंछाड़ गांव में चल रहे तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की।

इस मौके पर वैदिक विद्वान स्वामी सत्यवेश ने कहा आज समाज मे पश्चिम की संस्कृति के कुप्रभाव से तमाम विकृतियां व बुराइयां पनप गयी है। इससे राष्ट्र की उन्नति अवरुद्ध हो रही है। ऐसी विषम परिस्थितियों में महर्षि दयानंद की विचारधारा को आत्मसात करने तथा संसार के सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ को नियमित रूप से करने की आवश्यकता है। डॉ. भोपाल सिंह आर्य, विदुषी आर्य आयुषी राणा, भारती, सविता आर्य, भजनोपदेशक महाशय सोमपाल, योगेंद्र आर्य, आभा आर्य आदि ने भी वेदोपदेश दिया। परविंदर सपत्नीक यज्ञमान रहे। स्वस्ति आर्य ने सस्वर वेदपाठ किया। संयोजक विरेंद्र तब्बू, सतबीर हरिया, सुरेंद्र सिंह, राजकरण, एसआई ओमवीर सिंह, कृष्णपाल शर्मा, जयसिंह, महावीर सिंह, रामबीर, बेदीराम, गजे सिंह, महक सिंह, रामनिवास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed