फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   X-ray machines are locked in boxes in Binauli and Tikri CHC

Baghpat News: बिनौली और टीकरी सीएचसी में डिब्बे में बंद हैं एक्सरे की मशीनें

Sat, 08 Jun 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Jun 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
X-ray machines are locked in boxes in Binauli and Tikri CHC
बागपत। बिनौली और टीकरी सीएचसी में टेक्नीशियन की कमी है। जिससे वहां मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। मरीजों को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही या फिर प्राइवेट सेंटरों पर जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बिनौली सीएचसी पर लोगों को एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मशीन मंगवाई गई थी। दो महीने से अधिक समय से मशीन डिब्बे में पैक है। सीएचसी पर टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने के कारण एक्सरे की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। दोनों सीएचसी पर मशीन होने के बावजूद मरीजों को एक्सरे कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। जिला अस्पताल न आने वाले मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर जेब ढीली करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- सीएचसी पर दो महीने पहले एक्सरे मशीन आई थी, जिससे यहां सुविधा मिलने की आस जगी थी। दो महीने बीतने के बाद भी एक्सरे मशीन शुरु नहीं कराई गई है। लोगों को एक्सरे कराने के जिला अस्पताल जाना पड़ता है। - गंगाराम धामा, बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा शुरु न होने के कारण लोगों सुविधा नहीं मिल रही है। एक्सरे के लिए बागपत या फिर प्राइवेट सेंटर का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। - अरुण त्यागी, बरनावा

--सीएचसी पर एक्सरे की मशीन है, मगर अभी तक टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हुई है। जिसके कारण सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा शुरु नहीं हो पाई है। अधिकारियों से टेक्नीशियन की नियुक्ति की मांग की गई है। - डॉ. अमित गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक, बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed