फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Wrestlers won the wrestling and the organizers took the prize

दंगल के नाम पर छल: कुश्ती पहलवानों ने जीती, इनाम ले गए आयोजक, शहर के नामचीन और मेहमानों से जुटाई थी रकम

Sat, 07 Dec 2024 04:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 07 Dec 2024 04:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में जनता वैदिक काॅलेज के मैदान पर कराए गए दंगल को लेकर बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। यहां आयोजित कुश्ती पहलवानों ने जीती लेकिन इनाम की मोटी रकम आयोजकों की जेबों में गई। इसे लेकर पहलवानों ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Baghpat: Wrestlers won the wrestling and the organizers took the prize
पहलवान सावेज, अक्षय, सादाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर कराए गए दंगल में भले ही कुश्ती पहलवानों ने जीती हो। मगर इनाम वहां से आयोजक ले गए। जबकि अतिथियों से दंगल के नाम पर आयोजकों ने खूब रकम बटोरी। पहलवानों में इनामी राशि नहीं मिलने पर नाराजगी है।

विज्ञापन


जनता वैदिक कॉलेज में आंतरिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बावजूद गुरुवार को कॉलेज प्रशासन से अनुमति लिए बिना कुछ बाहरी लोगों ने वहां के मैदान पर दंगल कराया था। दंगल कराने को लेकर जहां छात्रों ने नाराजगी जाहिर की थी, वहीं पहलवानों के साथ भी दंगल के नाम पर छल किया गया। आरोप है कि आयोजकों ने दंगल के नाम पर शहर के कई नामचीन लोगों एवं अतिथियों से रकम जुटाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसी मां? : जन्म दिया लेकिन जीवन न दिया, मस्जिद के पास कचरे में तड़पता छोड़ा नवजात, शव को नोच रहे थे कुत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नामचीनों से जुटाई थी मोटी रकम
शहर के एक जनप्रतिनिधि से भी 31 हजार रुपये सहयोग के रूप में लिए गए। जिनके पास जनता वैदिक काॅलेज का एक कर्मचारी ही आयोजकों को लेकर पहुंचा था। अन्य कई लोगों से इस तरह रुपये लिए गए। मगर कुश्ती जीतने के बाद भी पहलवानों को तय किया गया इनाम नहीं दिया गया।

पहलवानों के इनाम को आयोजक ले गए। उधर, कॉलेज प्रशासन के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी दंगल कराने वाले लोगों का पता लगाने में जुट गए हैं। आरोप है कि दंगल कराने में कॉलेज में कार्यरत एक कर्मचारी का सहयोग रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed