फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wrestler Sandeep placed on the eyelids

पहलवान संदीप को पलकों पर बिठाया

Fri, 06 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 06 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sandeep placed on the eyelids
बड़ौत में पहलवान संदीप तोमर का स्वागत करते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। रियो ओलंपिक के लिए चुने जा चुके ख्यातिलब्ध पहलवान संदीप तोमर का डीएम और एसपी ने अभिनंदन किया। डीएम ने कहा कि बच्चों को ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ पढ़ाई भी जरूरी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी रवि शंकर छवि ने मलकपुर गांव के पहलवान संदीप तोमर का अभिनंदन किया। डीएम ने कहा कि स्कूली स्तर पर प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। शिक्षक और अभिभावक बच्चों को प्रोत्साहित करें। खेलों से बच्चों को रोजगार मिलता है।
विज्ञापन


प्रदेश में बागपत जिले ने सबसे ज्यादा पहलवान दिए हैं। युवा अपने जीवन में अनुशासन अपनाएं। एसपी ने भी पहलवान की प्रशंसा की। अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान और अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत। रालोद नेता अरुण तोमर उर्फ बॉबी के नेतृत्व में मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय पहलवान संदीप तोमर का  सागर पैलेस होटल में स्वागत किया। इस अवसर पर अरुण तोमर ने कहा जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार द्वारा कुछ सुविधा न दिएं जाने पर भी वे लगातार अपनी मेहनत व लगन से क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन कर रहे है। 


  उन्होंने खिलाड़ी संदीप तोमर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसमें चौधरी अतल सिंह, चौधरी अशोक कुमार, धर्मेंद्र तोमर, यशपाल, दीपक, यशवीर, कंवर पाल, राहुल, कृष्णपाल, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed