फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worshiping Ram temple Bhoomi in Ravan village

राम मंदिर भूमि पूजन से रावण गांव में खुशी

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Ram temple Bhoomi in Ravan village
बड़ा गांव में उर्फ रावण के ग्रामीण बोले इंतजार खत्म हुआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा (बागपत)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन से जिलेभर में खुशी है। लंकापति रावण के नाम पर जिले में रावण उर्फ बड़ागांव बसा है। यहां के ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीण कहते हैं कि लंबे समय से चला आ रहा इंतजार पूरा हो गया।
ग्राम प्रधान रीना देवी का कहना है कि मंदिर निर्माण की मांग पूरी हो गई है। उन्हें बेहद खुशी है। गांव में भी दीये जलाए जाएंगे। शशिकांत शर्मा का कहना है कि उनके गांव का नाम रावण के नाम पर जरूर है, लेकिन ग्रामीण भगवान राम को भी मानते हैं। मंदिर निर्माण से गांव में खुशी का माहौल है। राजपाल त्यागी का कहना है कि अयोध्या जैसी खुशी पूरे देश में है। ऐसे में उनके गांव में भी खुशी का माहौल है। सुरेश कुमार का कहना है कि मंदिर निर्माण की मांग पुरानी थी। अब निर्माण की शुरूआत हो जाएगी। यह खुशी की बात है।
विज्ञापन

क्या है कथा
खेकड़ा। कहते हैं कि लंकापति रावण घोर तपस्या के बाद मंशा देवी की मूर्ति को लेकर लंका वापस लौट रहा था। मंशा देवी ने कहा था कि जहां मूर्ति रख दी जाएगी, वहीं स्थापित हो जाएगी। बड़ा गांव में आकर रावण लघुशंका के लिए रूक गया। रावण ने चरवाहे को मूर्ति दे दी। लेकिन चरवाहे ने मूर्ति को जमीन पर रख दिया। तभी से गांव में मंशा देवी का एतिहासिक मंदिर है और गांव का नाम भी रावण उर्फ बड़ागांव पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed