{"_id":"67261f4bf8c707fd3808b24e","slug":"worshiped-lord-parshvanath-by-offering-64-arghyas-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-121053-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 64 अर्घ्य अर्पित कर की भगवान पार्श्वनाथ की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 64 अर्घ्य अर्पित कर की भगवान पार्श्वनाथ की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर 02केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर और कस्बेे में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंक्लेव स्थित पार्श्वनाथ पद्मावती धाम जैन मंदिर में शनिवार को शांति विधान का आयोजन हुआ। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य-नियम पूजा की।
भगवान का प्रासुक जल से अभिषेक, शांतिधारा की। पीली सरसों से मंडप की शुद्धि की गई। इसके बाद चंद्रमति माता के पावन सानिध्य में विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की 64 अर्घ्य अर्पित कर पूजा की। विधान की सभी क्रियाएं चंद्रमति माता ने मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण कराईं। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा कर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर त्रिलोक जैन, महेश जैन, दीपक जैन, आशीष जैन, संजीव जैन, विकास जैन, प्रवीन जैन, सुनील जैन मौजूद रहे।