फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worship of Lord Shantinath in eight ways

Baghpat News: भगवान शांतिनाथ की अष्टप्रकारी पूजा-अर्चना की

Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Shantinath in eight ways
-श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ मंदिर में मनाया जा रहा है पर्यूषण पर्व
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ मंदिर में पर्यूषण महापर्व के आठवें दिन भगवान शांतिनाथ की अष्ट प्रकारी पूजा-अर्चना की गई।
मंदिर में सुबह भक्तांबर का आयोजन हुआ, जिसके बाद प्रक्षाल आदि किया गया। साथ ही भगवान शांतिनाथ की अष्ट प्रकारी पूजा की गई। इसमें चंदन पूजा, अक्षत पूजा, फल पूजा, नैवेद्य पूजा, दीपक पूजन, धूप पूजन आदि से भगवान की पूजा, शांति धारा की गई। इसके पश्चात सामूहिक रूप से चैत्यवंदन किया गया। आरती व मंगल दीपक के बाद प्रभावना वितरण किया गया। इस दौरान पूजा करने का सौभाग्य जय प्रकाश जैन, दीपक जैन, विशेष जैन, संजय जैन, सिद्धान्त जैन, अरिहंत जैन, जितेंद्र जैन, अक्षत जैन, अखिल जैन को मिला।

इसके बाद थाली सजाओ प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम नेहा जैन, दूसरा हिमांशी व तृतीय सपना जैन रही। शाम की आरती का लाभ रोहताश जैन, मनीष जैन, विनोद जैन, हिमांशु जैन, जगुमेन्द्र जैन, विशेष जैन, मंथन जैन, पदम प्रसाद जैन, अनुज जैन को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष कुमार जैन, अमित जैन, आकाश जैन, प्रदीप जैन, बबली जैन, अंकुर जैन, वैभव जैन, हर्ष जैन, कमलेश जैन, कविता जैन का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed