फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worldly fascination will be shambhav to take initiation

Baghpat News: सांसारिक मोह त्याग दीक्षा ग्रहण करेंगे संभव

Sun, 15 Jan 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Worldly fascination will be shambhav to take initiation
बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत करते संभव जैन
बड़ौत। नगर प्राचीन काल से जैन समाज एवं संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है, यहां जन्म लेने वाले सैकड़ों महापुरुषों ने संन्यास ग्रहण कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसी शृंखला में नगर निवासी संभव जैन पुत्र रोहित जैन (रोहित स्वीट) 26 जनवरी बसंत पंचमी के दिन जैन भागवती दीक्षा होने जा रही है। शनिवार को स्थानकवासी जैन समाज मंडी बड़ौत द्वारा जैन स्थानक में प्रेस वार्ता का आयोजन कर दीक्षा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान संभव जैन ने कहा कि कोरोना महामारी ने संपूर्ण विश्व को जीवन की नश्वरता का बोध कराया है। उसी समय में वैराग्य उत्पन्न हुआ और जैन साधु दीक्षा लेने के मार्ग की ओर बढ़ा। इस कार्य में मेरे पिता रोहित जैन, दादा हरीश जैन, चाचा राहुल जैन, मां दीपा जैन का पूर्ण सहयोग एवं सहमति हैं।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान वैरागी संभव जैन के पिता रोहित जैन, स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, मूलचंद जैन, राहुल जैन, भारत, भूषण जैन, प्रवीण जैन, अनुज जैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तिलक कार्यक्रम आज

दीक्षा महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ. अमित राय जैन ने बताया कि रविवार से नगर में जैन समाज की ओर से दीक्षार्थी को तिलक किया जाएगा। 16 तारीख को मंडी स्थानकवासी जैन समाज की ओर से विधिवत तिलक की रस्म संपन्न होगी। 18 जनवरी को अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तिलक का कार्यक्रम संपन्न होगा। 22 जनवरी को दीक्षार्थी के द्वारा सन्यास के समय पहने जाने वाले वेशभूषा के कपड़ों पर केसर के पवित्र चिन्ह अंकित किए जाएंगे। 24 जनवरी को महिला संगीत संध्या का कार्यक्रम संपन्न होगा। 25 जनवरी को दीक्षार्थी को मेहंदी लगाई जाएगी। 26 तारीख को प्रात:काल में दीक्षार्थी को घर से विदाई का वीर तिलक होगा। उसके पश्चात शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल ऋषभदेव सभागार पहुंचेगी। वहां पर जैन मुनि तपस्वी धन्ना मुनि महाराज दीक्षार्थी को दीक्षा का पाठ प्रतिज्ञाबद्ध होकर पढ़ाएंगे।



दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों से शामिल होने श्रद्धालु

दीक्षा समारोह में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दीक्षा महोत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed