फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   World Mental Health Day: Manadoot and Manpari will overcome depression

मनदूत और मनपरी दूर करेंगे डिप्रेशन

Thu, 10 Oct 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
World Mental Health Day: Manadoot and Manpari will overcome depression
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बागपत सीएमओ कार्यालय पर कार्यशाला को संबोधित करते मनोरोग - फोटो : BAGHPAT
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : मनदूत और मनपरी दूर करेंगे डिप्रेशन
विज्ञापन

बागपत। बदलते लाइफ स्टाइल और अपेक्षाओं के बोझ से मानसिक रोग और रोगियों की संख्या रोज बढ़ रही है। वर्तमान समय में छात्र-छात्राएं भी डिप्रेशन का शिकार हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के वातावरण से तनाव दूर भगाने के लिए अब नया फार्मूला निकाला है। प्रत्येक कक्षा में मॉनीटर की तर्ज पर अब मनदूत और मनपरी की नियुक्ति होगी। मनदूत-मनपरी डिप्रेशन के शिकार छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर शिक्षकों को जानकारी देंगे, इसके बाद संबंधित छात्र छात्राओं का तनाव दूर किया जाएगा।
जिला मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कक्षा छह से 12 तक के छात्र छात्राओं को तनावमुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। प्रत्येक स्कूल की प्रत्येक कक्षा में मॉनीटर की तर्ज पर एक छात्र मनदूत और छात्रा को मनपरी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित मनदूत और मनपरी को स्वास्थ्य विभाग प्रशिक्षण देगा। इसके बाद कक्षाओं में परीक्षा या घरेलू परेशानी से अवसाद ग्रस्त छात्र छात्राओं को चिन्हित किया जाएगा। कक्षा अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों को जानकारी दी जाएगी। शिक्षक इन छात्र छात्राओं की जानकारी अभिभावकों को देंगे और स्वास्थ्य विभाग के मनोरोग अधिकारी को जानकारी देंगे, ताकि संबंधित छात्र छात्राओं की काउंसिलिंग की जा सके। जिले के स्कूलों में 70 छात्र छात्राओं का चयन किया गया है, इनका प्रशिक्षण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

बढ़ रहा अवसाद, रोज पहुंच रहे अस्सी मरीज
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार का कहना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में अवसाद बढ़ रहा है। रोजाना मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रहा है। रोजाना उनके यहां अस्सी मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई, नौकरी और अकेलेपन से तनाव
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार का कहना है कि छात्र-छात्राओं के पढ़ाई, परीक्षा और रिजल्ट का तनाव घेर रहा है। काउंसिलिंग के लिए पहुंच रहे युवाओं का कहना है कि उम्र निकल रही है, लेकिन नौकरी नहीं मिल रही है। इसके अलावा सेवानिवृत्त लोग भी अकेलेपन के तनाव में हैं।
यह है डिप्रेशन के लक्षण
ठीक से नींद न आना, कम भूख लगना, अपराध बोध होना, हर समय उदास रहना, आत्मविश्वास में कमी, थकान महसूस होना और सुस्ती, उत्तेजना, मादक पदार्थों का सेवन करना, एकाग्रता में कमी, खुदकुशी करने का ख्याल और किसी काम में दिलचस्पी न लेना जैसे लक्षण हैं।

इस तरह बचें तनाव से
पर्याप्त नींद लें, बीती बातों के विषय में अधिक न सोचें, मनपसंद संगीत सुनें, लिखने का शौक है तो जरूर लिखें, खानपान का ध्यान रखे और काम से छुट्टियां जरूर लें।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बागपत सीएमओ कार्यालय पर कार्यशाला को संबोधित करते डॉ यशव?

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बागपत सीएमओ कार्यालय पर कार्यशाला को संबोधित करते डॉ यशव?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed