विश्वकप में बड़ौत के शूटर का जलवा
प्रशिक्षण संस्थान बड़ौत के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक भगत सिंह तोमर ने बताया कि अजरबैजान देश के गबाला शहर में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्डकप चल रहा है। जिसमेें संस्था के शूटर निरपुडा गांव निवासी गौरव राणा पुत्र आजाद सिंह ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल की टीम स्पर्धा में सिल्वर पदक जीता। सूचना पर साथी शूटरों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
प्रशिक्षक भगत सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत और लग्न से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। जीवन में लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी चाहिए। तभी जीवन सफल हो सकता है। हर्ष जताने वालों में उदित चौधरी, विशाल चौधरी, आरव तोमर, अर्जुन तोमर, विवेक तोमर, दीपक गिरी आदि शामिल रहे।