फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workshop in binauli

कार्यशालाओं के माध्यम से होता है छात्रों में विज्ञान का अंकुरण

Sat, 03 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Sat, 03 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Workshop in binauli
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कार्यशाला को संबोधित करते डाॅ. राजीव खोखर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपदीय मार्ग दर्शक शिक्षक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें जिला समन्वयक ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान प्रोजेक्ट बनाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ. राजीव खोखर ने बताया की इस वर्ष का मुख्य विषय विज्ञान के लिए प्रोद्योगिक और नवाचार निर्धारित किया गया है। छात्र छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी। बताया कि कक्षा छह से 12 तक के छात्र जिनकी उम्र 10 से 17 वर्ष की हो वह ही पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


छात्र, छात्राएं स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रोजेक्ट का चयन करके अपना कार्य शुरू करें और विज्ञान के शिक्षकों की मदद लें। उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स ने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से विज्ञान प्रतिभाओं की खोज हुई। इससे छात्रों में वैज्ञानिक चेतना का अंकुरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान शिक्षक ऋषिपाल बालियान ने छात्र-छात्राओं को खाद्य सामग्री, कृषि स्वास्थ्य पोषण, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में अमर तोमर ने हमारी जीवन शैली, मिट्टी की गुणवत्ता, दिव्यांगों के लिए सुगमता विषय पर छात्र छात्राओं को प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में स्कूल दर्जनों बाल वैज्ञानिकों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed