फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers working with masks

मास्क लगाकर काम कर रहे कर्मचारी

Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Workers working with masks
बड़ौत (बागपत)। देश में बढ़ते कोरोना वायरस का खौफ अब सरकारी दफ्तरों व बैंक शाखाओं में भी देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि अब अधिकारी व कर्मचारी मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। साथ ही दफ्तरों पर आने वाले फरियादियों को कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीओ राहुल वर्मा ने ब्लाक से जुडे़ अधिकांश गांवों के गणमान्य लोगों को बुलाया। उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव की जानकारी दी और अफवाहों पर ध्यान न देने का आह्वान किया। इसके उपरांत बिनौली ब्लाक में कर्मचारियों की बैठक बुलाई और उन्हें निर्देशित किया कि फरियादियों से अच्छा व्यवहार करें। कोरोना के बचाव की जानकारी दी। बैठक में वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक, कौटिल्य धामा, रविन्द्र यादव, सचिव विपिन, आलोक, विकास सहरावत, कृष्ण यादव, विनोद, अमित, कुबेर शामिल रहे। उधर, सिंडिकेट बैंक बिनौली रोड पर भी कर्मचारियों ने कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाकर काम किया। बैंक मैनेजर हुरमेंद्र सिंह, सचिन कुमार, भूपेन्द्र, सचिन पंवार ने बैंक में आए ग्राहकों से आह्वान किया कि वे अफवाहों पर ध्यान देने की बजाय आसपास साफ-सफाई रखें और कम से कम एक मीटर की दूरी लोगों से बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed