मजदूरों का ब्लाक में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलित मजदूरों ने कहा ब्लाक के अलावलपुर गांव में विगत पांच माह से मजदूरी कर रहे हैं, लेकिन एक बार भी हमें मनरेगा में कराएं कार्यों का पैसा नहीं मिला है। इस कारण परिवार को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी से चलते न तो स्कूलों में बच्चों की फीस जमा हो पा रही है और न ही परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने पर इलाज कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कई बार बीडीओ प्रेमचंद, ग्राम सचिव प्रवेंद्र से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या को लेकर उन्होंने ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया और ब्लाक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित मजदूरों ने ब्लाक में तालाबंदी का भी प्रयास किया। एडीओ पंचायत सुधीर चौहान और वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
एडीओ पंचायत सुधीर चौहान ने कहा मजदूरों को दीपावली से पहले ही मनरेगा का पैसा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन में सेवक, अनिल, वीरेंद्र, अनिल, शहजाद, विकास, राम सिंह, वेदप्रकाश, महिपाल, मोनू, मुकेश, सतेंद्र, सुनील, सत्यवीर, बालिस्टर, अमित, इंतजार, अब्दुला आदि रहे।