फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers of the Communist Party of India demonstrated

Baghpat News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Dec 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Workers of the Communist Party of India demonstrated
बड़ौत तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : BARAUT
बड़ौत। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं व किसानों ने बकाया गन्ने का मूल्य भुगतान, बढ़ती महंगाई सहित अन्य जनसमस्याओं के विरोध में बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, जिस कारण किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। आए दिन महंगाई बढ़ने से आमजन परेशान हैं। खाद-बीज के दामों में वृद्धि होने से किसान परेशान हैं, बिजली दरों बढ़ाई जा रही है। सरकार द्वारा किसानों को मुफ्त बिजली देने का वायदा भी आज तक पूरा नहीं हुआ। नगरीय क्षेत्रों में बढ़ाए गए हाउस टैक्स और वाटर टैक्स से लोग परेशान है। नहरों में पानी न आने से किसानों की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने जुलूस निकाला और तहसील में विरोध-प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। मौके पर सुखपाल, राजेंद्र, मनोज मान, हरेंद्र मान, सलीम, शाहरुख, वसीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed