फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers Must Work to Strengthen Booths: Amit Chaudhary

बूथों को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता: अमित चौधरी

Fri, 08 May 2026 03:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Workers Must Work to Strengthen Booths: Amit Chaudhary
बूथों को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता : अमित चौधरी
विज्ञापन

फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिनौली गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें जिला महामंत्री अमित चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।


चौधरी ने कहा कि देश में भाजपा की लहर है, जिसका प्रमाण पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत है। उन्होंने इन जीतों को भाजपा की बढ़ती ताकत का सूचक बताया। जिला महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई संगठनात्मक कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया। चौधरी ने शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल प्रभारियों की तत्काल नियुक्ति करने का भी आह्वान किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करना था। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, राजीव धामा, डॉ. सतेंद्र प्रजापति, योगेंद्र वैदिक, अमरवीर कश्यप, श्रवण गिरी, प्रधान महिपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed