फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers busy in elections, farmers themselves are cutting wheat

मजदूर चुनाव में व्यस्त, किसान खुद काट रहे गेहूं

Wed, 14 Apr 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Workers busy in elections, farmers themselves are cutting wheat
बड़ौत। गेहूं की फसल पक चुकी है और कटाई चल रही है। मगर, पंचायत चुनाव में किसानों के लिए समस्या खड़ी हो गई है कि मजदूर नहीं मिल रहे है। स्थिति यह है कि यदि चुनाव तक इंतजार किया जाए तो फसल पककर झड़ने लगेगी। ऐसे में अब वह स्वयं ही हसिया लेकर सुबह और शाम सूर्य की तपिश कम होने पर गेहूं की फसल काट रहे हैं।
विज्ञापन

सिनौली गांव निवासी किसान हरेंद्र का कहना है कि काफी तलाशने के बाद भी मजदूर नहीं मिल रहे है। इस कारण मजबूरन स्वयं ही गेहूं कटाई शुरू कर दी है। किसान विक्की गौरा का कहना है कि चुनाव के चलते मजदूर मिलने मुश्किल हो रहे है। अधिकांश मजदूर चुनाव के बाद ही गेहूं कटाई की बात कर रहे है, लेकिन तब तक काफी देर हो जाएगी। मजदूर न मिलने पर परिवार के साथ गेहूं काट रहे है।
विज्ञापन

पिछले साल नहीं आई थी समस्या
वर्ष 2020 में कोरोना के चलते लॉकडाउन था। दूसरे राज्यों को गए जिले के मजदूर लौट आए थे। इस कारण मजदूरों की संख्या अधिक थी। किसानों की सही समय पर फसल कट गई थी। मगर, इस साल गेहूं की कटाई के समय पंचायत चुनाव आने से किसानों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर कर रहे चुनाव प्रचार
मजदूर वर्ग के लोग चुनाव प्रचार और प्रत्याशियों की दावत पार्टियों में व्यस्त हैं। कोई भी मजदूर चुनाव से पहले फसल की कटाई पर आना नहीं चाहता है। ऐसे में किसान खासा परेशान है। इधर उधर चक्कर काटकर किसान निर्माण कार्यों में लगने वाले मजदूरों को कटाई पर ले जा रहे है। बावजूद इसके पूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed