फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers Benefit Plans

योजनाओं का लाभ उठाएं श्रमिक

Mon, 02 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Workers Benefit Plans
बालैनी के सिंघावली अहीर में मजदूरों के बीच डा. कुलदीप उज्जवल। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान वक्ताओं ने श्रमिकों से श्रम कार्यालय में पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रविवार  को नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति की बैठक सांकरौद गंाव में प्रधान प्रवेश  देवी के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने की। संचालन  देवेंद्र धामा ने किया। इसमें वक्ताओं ने कहा  श्रमिकों को पंजीकरण सिस्टम का  लाभ लेना चाहिए। मजदूर साबू ने कहा उसने पंजीकरण कराया था, लेकिन  प्रमाणपत्र नहीं मिला। देवेंद्र धामा, ईश्वर, इंद्रपाल, मेहरबान, इस्लाम,  हरपाल, गीता, राजेंद्र, रमेश आदि मौजूद रहे।

सपा मजदूर सभा की बैठक  पार्टी कार्यालय में हुई। सभा के जिलाध्यक्ष नफीस सिद्दीकी ने अस्पताल में  जाकर फल वितरित किए। इसमें सतीश वाल्मीकि, रोजूदीन, अमीर अंसारी, बाबू सैनी,  अब्दुल हमीद, नूर मोहम्मद, ताहिर, मुमताज, राशिद मलिक, अनुज, गीता, रेखा,  कम्मो, नगमा, रिहाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मजदूरों से संगठित होने का आह्वान

अग्रवाल  मंडी टटीरी। भारतीय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शिव कुमार कटारिया ने कहा देश का 80 प्रतिशत मजदूर असंगठित है। संगठन की शक्ति से ही मजदूरों को  उनका हक मिलेगा। वार्ड दो में मजदूरों की बैठक में उन्होंने कहा मजदूरों  को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। पूंजीपति सुविधा शुल्क देकर मजदूरों का  हक मार लेते हैं। मजदूर दिवस के नाम पर औपचारिकता ही पूरी की जाती है।  मजदूरों की राजनीति में भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए। इसमें सोनिया, रेखा, नइमा,  उर्मिला, खुशीराम, नरेश, रामफल, शकील, सुभाष, देवेंद्र, राधेश्याम, धर्मवीर  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों  के बीच पहुंचे उज्ज्वल

बालैनी।  मजदूर  दिवस पर राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन डॉ. कुलदीप उज्ज्वल  ने ईंट भट्ठे पर मजदूरों के रात गुजारी। उन्होंने कहा मजदूर किसी भी  राज्य की  रीढ़  होते हैं। मेरठ  से  श्रम विभाग के  श्रम  अधिकारी  विजय   शंकर  तिवारी  औैैैैैैैैैैैैैैैैैैर सुभाष  भारती ने बीमा योजना  और  पंजीकरण की  जानकारी दी। इस दौरान बालैनी के पूर्व  प्रधान  टीटू यादव, राजेंद्र  यादव,  महिपाल, संदीप  प्रधान  पूठड आदि रहे।

बाबा अंबेडकर ने दिलाया हक

अग्रवाल  मंडी टटीरी।  कसबे के रविदास भवन में बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की  जयंती पर बहुजन सशक्तिकरण संघ के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान अतिथियों ने बाबा अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।  मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईजी ओपी सागर ने कहा बाबा अंबेडकर ने समाज को  एकजुट करने का कार्य किया था।


उन्होंने दलित समाज के हितों की लड़ाई लड़ी।  प्रजातांत्रिक व्यवस्था को कायम किया। इस दौरान इसमें अमल दास, नानक चंद, बीएसएस नेगी, शिव  कुमार कटारिया, पूर्व चेयरमैन के पति प्रेम शंकर शर्मा, संजय सिंह एडवोकेट,  श्याम सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजपाल, राधेश्याम, वीरसैन, अरविंद गौतम, मनोज   ने विचार रखें।   अध्यक्षता कलीराम ने की। संचालन पूर्व डीएसपी इंद्रपाल सिंह  ने किया। इसमें प्रवेश कुमार, अवतार सिंह, कुलदीप, वीर सैन, राज पाल, कुंवर चंद,  शेखर, राज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed