{"_id":"5a95aba84f1c1be13b8b55b9","slug":"worker-s-death-due-to-fall-of-brick-on-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर ईंट की ढांग गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे पर ईंट की ढांग गिरने से मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भट्ठा मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेड़ा-हटाना स्थित ईट भट्ठे पर काम करते समय ईंट की ढांग गिरने से एक मजदूर के दब जाने से अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक अर्जुन उम्र 40 वर्ष पुत्र भैरव बांदा का रहने वाला है। वह खेड़ा-हटाना स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह वह मजदूरों के साथ भट्ठे पर काम कर रहा था। तभी ईंट की दीवार मजदूरों के ऊपर गिरी। कुछ मजदूरों ने भागकर जान बचाई, लेकिन अर्जुन दीवार के नीचे दब गया। इस घटना से भट्ठे पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
तुरत-फुरत में ईंट हटाकर जब दबे मजदूर को बाहर निकाला तो उसकी मोत हो चुकी थी। भट्ठे के मुनीम मदन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और उसके परिजनों को सूचना दे दी।