फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Work started in presence of police

पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ टावर निर्माण का कार्य

Thu, 14 Sep 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 14 Sep 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Work started in presence of police
अहेड़ा गांव में विद्युत लाइन के लिए टावर बनाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरसिया बिजलीघर की लाइन का निर्माण कार्य अहेड़ा गांव में पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को शुरू हो गया। किसान मुआवजे को लेकर नाखुश हैं। किसानों ने डेढ़ माह पूर्व 18 दिन धरना दिया था।  
विज्ञापन


बागपत से हरसिया बिजलीघर पर हाईटेंशन लाइन ले जाने के लिए खंभे खड़े किए जा रहे हैं। दुड़भा, अहेड़ा, सुहेंडा, ढ़िकौली समेत कई गांवों के किसानों ने मांग की कि उनको जमीन का उचित मुआवजा मिले, इसके बाद ही खेत के ऊपर से लाइन गुजारी जाए। इसे लेकर पिछले चार माह से निर्माण कार्य बंद था। किसानों ने कहा  जब तक मांग पूरी नहीं होगी, निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों ने अहेड़ा गांव में डेढ़ माह पूर्व 18 दिन धरना दिया। अफसरों ने उन्हें नियमानुसार मुआवजे देने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ नहीं मिला।
मंगलवार को भी अहेड़ा गांव में अफसरों और किसानों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला । प्रशासन ने बुधवार को अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

बागपत तहसीलदार राज बहादुर सिंह, एसडीओ (ट्रांसमिशन) अंकित गंगवार, जेई राजेश कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में खंभा लगाने का काम शुरू करा दिया। अंकित गंगवार का कहना है कि किसानों को मानक के अनुसार ही मुआवजा दिया जाएगा। किसान ज्यादा मुआवजे मांग रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत टावर का निर्माण कराने के लिए खेत में 50 पुलिस वाले पहुंचे, लेकिन काम करने वाले मात्र तीन ही मजदूर दिखाई दिए। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया है। 


फसल का भी नहीं मिला मुआवजा  
बागपत। अहेड़ा गांव के किसान हेमराज ने कहा टावर का आधा हिस्सा उनके खेत में आ रहा है। उसकी फसल का कई बार नुकसान हो चुका है। जमीन का तो बहुत दूर की बात है अभी तक फसल का भी मुआवजा नहीं मिला। उसने एसडीओ से मुआवजे की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed