फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Class 8 student bitten by a dog; fearing a beating, he did not tell his family and died of rabies.

बागपत: कक्षा आठ के छात्र को कुत्ते ने काटा, पिटाई के डर से घर पर नहीं बताया, रेबीज से तड़पते हुए हो गई मौत

Tue, 13 Oct 2026 09:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 13 Oct 2026 09:32 PM IST
सार

केतीपुरा मोहल्ला निवासी 14 साल के शाहिद को दो माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। उसने घर पर नहीं बताया, जिस कारण उसे वैक्सीन नहीं लग सकी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मंगलवार को शाहिद ने भी दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Baghpat: Class 8 student bitten by a dog; fearing a beating, he did not tell his family and died of rabies.
विलाप करते शाहिद के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के केतीपुरा मोहल्ला के रहने वाले कक्षा आठ के छात्र शाहिद (14) की रेबीज के कारण मंगलवार को मौत हो गई। शाहिद को दो महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। उसे एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई गई, जिससे उसे संक्रमण हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया और वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बागपत शहर के केतीपुरा मोहल्ला निवासी फिरदौस ने बताया कि उसका छोटा भाई शाहिद पुराने कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। दो माह पहले मोहल्ले में खेल रहा था, तभी एक कुत्ते ने शाहिद के चेहरे पर काट लिया। शाहिद ने घर में डांट पड़ने के डर से किसी को इस बारे में नहीं बताया। इसलिए उसे एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लग सकी। उसने गिरने पर चोट लगने की बात बताई। कुत्ते के काटने पर हुआ जख्म ठीक हो गया। सोमवार को स्कूल से आने के बाद उसे बुखार हुआ और हालत खराब हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन उपचार के बाद आराम नहीं होने पर मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने रेबीज का संक्रमण होने से हालत बिगड़ने की पुष्टि कर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दिल्ली जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार के दौरान शाहिद की मंगलवार की शाम चार बजे मौत हो गई।
 
विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार का पालन करती हैं मां निशा
फिरदौस ने बताया कि शाहिद पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता बिल्लू की पहले ही मौत हो चुकी है। मां निशा मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती है। वहीं इस घटना के बाद शाहिद के चाचा मोहसीन ने कस्बे में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि बच्चों को बचाया जा सके।
 

ये बोले सीएमएस
रेबीज होने पर जिला अस्पताल से कक्षा आठ के छात्र शाहिद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। कुत्ते के काटने पर तुरंत एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए, ताकि रेबीज न हो सके। 
-डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, सीएमएस जिला अस्पताल

ये भी देखें...
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: अशकन काजी की शतकीय पारी से महाराष्ट्र मजबूत, मेरठ के इन दो गेंदबाजों ने लिए विकेट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed