{"_id":"604fa11b8ebc3ed515350bbc","slug":"won-silver-medal-in-archery-competition-baghpat-news-mrt5300364176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। देहरादून में हुई एनटीपीसी जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी के तीरंदाज प्रेरित वेदवान की टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। टीम की सफलता पर धनौरा गांव में खुशी मनाई गई।
वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी के कोच सचिन वेदवान ने बताया कि देहरादून में 7 से 15 मार्च तक चली 41वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में सोमवार को उत्तर प्रदेश तीरंदाजी रिकर्व टीम की फाइनल में पंजाब की टीम से भिड़ंत हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम पंजाब की टीम से एक अंक पीछे रह गई। उत्तर प्रदेश की टीम को सिल्वर मेडल मिला। इससे पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 6-0 से हराया। टीम में प्रेरित वेदवान के साथ नीरज मेरठ व आशीष गाजीपुर का भी अच्छा प्रदर्शन रहा। वहीं टीम को दूसरा स्थान मिलने पर वेदवान आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजों ने खुशी जाहिर की है।