फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women will join the parade on January 26 leaving Chulha-Chowka: Renu Tomar

चूल्हा-चौका छोड़कर 26 जनवरी की परेड में शामिल होंगी महिलाएं : रेनू तोमर

Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Women will join the parade on January 26 leaving Chulha-Chowka: Renu Tomar
बड़ौत (बागपत)। तीनों नये कृषि कानून के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक चल रहा किसानों का धरना सोमवार को 31वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान रालोद की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष एवं सभासद रेनू तोमर ने कहा कि किसान आंदोलन में महिलाएं किसानों के साथ है। जिले से सैकड़ों महिलाएं घर का चूल्हा और चौका छोड़कर 26 जनवरी की परेड में शामिल होंगी।
विज्ञापन

सोमवार को धरना स्थल पर आयोजित जनसभा की अध्यक्षता बाला देवी रंछाड़ ने की संचालन प्रीति सिंह ने किया। इसमें सभासद रेनू तोमर ने कहा नये कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन में किसान अपने आपको अकेला न समझे। अब महिलाएं किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नये कृषि कानून का विरोध करेगी। अब महिलाएं पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने महिलाओं से 26 जनवरी की परेड में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, थांबेदार ब्रजपाल तोमर, आचार्य बलजोर सिंह आर्य ने कहा कि यदि सरकार यह समझती है कि किसान कमजोर है तो वह उसकी भूल है। सरकार इतिहास उठाकर देख ले, जब भी देश मुसीबत में आया है, किसानों ने आगे बढ़कर मुसीबत का सामना किया है। जब तक नये कृषि कानून को सरकार वापस नहीं लेती, ऐसे ही किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि देश का पेट भरने वाला किसान मोदी सरकार की तानाशाही के चलते आज मुसीबत में है। कहा कि जब कोरोना महामारी में लोग घरों में दुबके हुए थे, तब खेतों में मेहनत कर किसानों ने देश की जनता का पेट भरा है। उन्होंने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, विकास मलिक एडवोकेट, विक्रम आर्य, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने भी जनसभा को संबोधित किया। इसमें सभासद आशुतोष तोमर, विपिन ढ़िकाना, संजय चन्ना बिजरौल, सागर तोमर एडवोकेट, शिवानी, प्रियंका, भारती, प्रीति, सुमेर सिंह आर्य, दरियाव सिंह बड़ौली, बोबी बावली, धर्मेंद्र बदरखा, विक्रम आर्य, विपिन ढ़िकाना, रणधीर ढ़िकाना, संजय चौधरी बिजरौल, यशवंत तोमर, बोबी आदि रहे।

धरने में रागनी गाता कलाकार।

धरने में रागनी गाता कलाकार।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed