फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women's Pro-Kabaddi League to start in 2020: Dabas

2020 में शुरू होगी महिलाओं की प्रो-कबड्डी लीग: डबास

Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women's Pro-Kabaddi League to start in 2020: Dabas
सुनील डबास। - फोटो : BAGHPAT
बागपत। पद्मश्री और महिला कबड्डी में द्रोणाचार्य अवार्डी सुनील डबास ने कहा कि 2020 तक महिलाओं की प्रो-कबड्डी लीग की शुरूआत हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। चीन की तर्ज पर देश में शिक्षा और खेल को एक साथ जोड़ने से बेहतर खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी। लड़कियां किसी भी खेल में पीछे नहीं रह गई हैं।
विज्ञापन

एसपीआरसी कॉलेज में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में बतौर अतिथि पहुंचे सुनील डबास ने पत्रकारों को बताया कि अभी तक देश में पुरुष वर्ग की प्रो कबड्डी खेली जा रही थी। इससे खिलाड़ियों को बेहतर मौके मिले। अब महिला वर्ग की प्रो कबड्डी के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। इसकी शुरूआत जल्द होगी और साल 2020 के शुरू में ही कबड्डी लीग की घोषणा होगी। इसका लाभ कबड्डी खेलने वाली लड़कियों को होगा। उन्हें एक विकल्प मिलेगा। प्रत्येक खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हो सकती, इस वजह से भी यह यह विकल्प होगा। इससे बेहतर प्रतिस्पर्धा के मौके मिलेंगे और देश के सामने अच्छे खिलाड़ी भी आएंगे। उन्होंने कहा कि चीन में छह हजार खेल अकादमी हैं और भारत में 78 ही। चीन की तर्ज पर देश में खेल और शिक्षा को स्कूलों में एक साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए, तभी नई-नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। एक लाभ यह भी होगा कि देश का भविष्य स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed