फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women gave tahrir against ration dealer

महिलाओं ने राशन डीलर के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 03 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Women gave tahrir against ration dealer
खेकड़ा पुलिस चौकी मे राशन वितरण मे धांधली का आरोप लगा पुलिस से राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मां? - फोटो : KAHKRA
महिलाओं ने राशन डीलर के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

खेकड़ा। महिलाओं ने एक राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डीएम से आरोपी राशन डीलर की दुकान निरस्त कराने की मांग की।
शहर के मोहल्ला मुंडाला निवासी छह महिलाएं शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे खेकड़ा कोतवाली में पहुंची। वहां उन्होंने दी तहरीर में कहा मोहल्ला मुंडाला में एक राशन डीलर लोगों को यूनिट से कम राशन दे रहा है। लॉक डाउन के चलते उनके कार्य बंद हो गए हैं। उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन राशन डीलर ऐसे संकट के समय में भी उनका राशन डकारने में लगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी आरोपी डीलर लोगों को यूनिट से कम राशन दे रहा था। उक्त राशन डीलर के खिलाफ कोतवाली में यह दूसरी शिकायत की, लेकिन वह फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उन्होंने डीएम शकुंतला गौतम को फोन कर राशन डीलर के खिलाफ राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए उसकी दुकान निरस्त कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी राशन वितरण में धांधली की शिकायत आई। आपूर्ति अधिकारी अमरीश कुुमार द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed